Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


25 मई को मतदान. लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी मतदाता करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित: वीरेंद्र दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 8, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 8 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाताओं को आगामी 25 मई को लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। मतदान करना उनका अधिकार है। इसलिए हर मतदाता को इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मत का उपयोग करना चाहिए।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है, इसलिए भारत को युवा देश कहते हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ पंकज यादव ने कहा कि संविधान में सभी को वोट का समान रूप से अधिकार दिया गया है। स्वीप अभियान के तहत महिलाओं को बताना कि उनके वोट की भी कीमत पुरुषों के बराबर है। इसलिए उन्हें लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अपने मत का बिना किसी डर या भय के उपयोग करते हुए सही उम्मीदवार को चयन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने तक लागू रहेगी। जिला के नागरिकों को कहीं पर भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नजर आता है तो वह अपनी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय, हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 तथा सी-विजिल एप पर कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट व हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1950 से अपने वोट व पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Comments