किराने की दुकान से नगदी व सामान चोरी करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 10 मई 2024, थाना समालखा पुलिस ने झट्टीपुर गांव की सड़क पर बनी किराने की दुकान की छत उखाड़कर सामान व नगदी चोरी करने वाले तीसरे आरोपी को वीरवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सौरभ निवासी झट्टीपुर के रूप में हुई।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना समालखा में सतबीर पुत्र चंद्र सिंह निवासी झट्टीपुर ने शिकायत देकर बताया था कि जीटी रोड से गांव में जा रही सड़क पर उसकी किराने की दुकान है। 30 जुलाई 2023 की सुबह दुकान खोली तो छत उखड़ी हुई थी। चैक करने पर करीब 40 हजार रूपये कीमत को सामान व गल्ले से 8 हजार रूपये की नगदी गायब थी। अज्ञात चोर रात के समय दुकान की छत के रास्ते अंदर घूसकर उक्त सामान व नगदी चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
थाना समालखा पुलिस ने वारदात का पर्दाफ़ाश करते हुए बीते दिनों आरोपी बिंटू उर्फ देवा व अनिल उर्फ गौरव निवासी झट्टीपुर को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने गांव निवासी साथी आरोपी सौरभ के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी बिट्टू के कब्जे से उसके हिस्से में आई चोरी की नगदी में बचे 300 रूपये व आरोपी अनिल उर्फ गौरव के कब्जे से 400 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी सौरभ की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
समालखा थाना पुलिस ने वीरवार देर शाम आरोपी सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात में शामिल होने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी सौरभ के कब्जे से उसके हिस्से में आई चोरी की नगदी में से बचे 200 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments