Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 मई 2024, थाना इसराना पुलिस ने मांडी गांव में युवक पर गंडासी से जानलेवा हमला करने के मामले में नाबालिग सहित दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जयपाल निवासी मांडोठी झज्जर व दूसरे की नाबालिग के रूप में हुई।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कसौला व एक दरात  बरामद कर शनिवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया व आरोपी जयपाल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि थाना इसराना में मांडी गांव निवासी सोनू पुत्र जगदीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई रिंकू 9 मई को अस्पताल में नाइट ड्यूटी कर सुबह घर लौटा था। रिंकू कुछ देर बाद घर का सामान लेने के लिए गांव में अड्डे की तरफ चला गया। रिंकू सामान लेकर पैदल वापिस घर की तरफ लोट रहा था। रास्ते में नकुल के घर के बाहर पहुंचा तो रिंकू को नकुल व बाहर से आए उसके दोस्तों ने सामान उठवाने के लिए घर के अंदर बुलाया। रिंकू ने अंदर जाने से मना कर दिया। नकुल व उसके दोस्त जबरदस्ती रिंकू को घर के अंदर खींचकर ले गए और दरवाजा बंद कर जान से मारने की नियत से सिर व हाथों पर गंडासी से चोट मारी। दाएं हाथ की उंगली काट दी और दो मोबाइल छीन लिए। बेहोश होने पर आरोपियो ने रिंकू को उठाकर गली में फेंक दिया। गली से गुजर रहे लोगों ने रिंकू को देख घर पर बताया। परिजन रिंकू को इलाज के लिए पानीपत सिविल अस्पताल में लेकर गए जहां से डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने रिंकू के सिर व हाथ की सर्जरी की। नकुल ने पहले भी रिंकू के साथ मारपीट की थी। सोनू की शिकायत पर थाना इसराना में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments