Wednesday, September 16, 2026
Newspaper and Magzine


पोलिंग पार्टियों के लिए खाने और बिजली/ पानी के होंगे पूर्ण इंतजाम–जिला निर्वाचन अधिकारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 21, 2024 Tags:

-लोकसभा 2024 के आम चुनाव को निष्पक्ष व शांति पूर्ण करने को लेकर तैयारियां पूर्ण

-एंबुलेंस व दमकल विभाग की गाड़ियों का भी लिया अपडेट

BOL PANIPAT ,21 मई–लोक सभा 2024 के आम चुनाव को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारीयो से लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष व शांति पूर्ण करने को लेकर मंगलवार को ज़िला
सचीवालय मे समीक्षा बैठक कर चुनाव सम्बन्धित दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव को लेकर बूथों पर बिजली पानी से संबंधित जानकारियां ली व और दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े ऐसी व्यवस्था की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव को देखते हुए दमकल विभाग द्वारा गाडियां की लोकाशन व एंबुलेंस के बारे में अपडेट लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने साढ़े आठ हजार कर्मचारियों के लिए खाने की समय पर सप्लाई का ध्यान देने व गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की दो दिन के भोजन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वे कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा लेकिन चुनाव में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से एक-एक करके तैयारी की समस्या के संबंध में जानकारी ली।
इस मौके पर एडीसी डॉक्टर पंकज यादव ,एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल,एसडीएम समालखा अमित कुमार,सीटीएम टीनू पोसवाल , सीएमओ जयंत चौधरी,डीएफएससी आदित्य कौशिक, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी
सीईओ गौरव कुमार जिला, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा, आरटीए ,तहसीलदार, बिजली विभाग के एससी धर्मवीर, निर्वाचन सुदेश राणा,डीडीपीओ विशाल पराशर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मोजूद रहे।

Comments