Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रैफिक जाम व सडक़ हादसों पर नियंत्रण के लिए डीसी व एसपी ने की बैठक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 21, 2023 Tags: , , , , , ,

शहर के लोगों से भी की अपील, ट्रैफिक नियमों का अवश्य करें पालन

BOL PANIPAT : 21 अप्रैल। शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए व सडक हादसों पर नियंत्रण के लिए डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया व एसपी अजीत सिंह शेखावत ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में संयुक्त बैठक की। इस दौरान उन्होंने शहर में जाम लगने वाले प्वाईंटों पर पुलिस व्यवस्था तथा सडकों पर दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर को टै्रफिक जाम से मुक्त करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। जिसके लिए सम्बंधित विभागों से भी बैठक कर शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाई जाएगी। डीसी व एसपी ने शहरी क्षेत्र के लोगों सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि वे सडक पर चलते समय ट्रेफिक नियमों का अवश्य पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक नियमों को तोडऩे वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सडक पर स्थित दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपना अतिरिक्त सामान दुकान के बाहर ना रखें ताकि खुली सडकों पर ट्रैफिक संचालन सरल तरीके से हो सके।

Comments