लोकसभा चुनाव के लिए चार सेंटरों से वितरित किया जाएगा पोलिंग स्टेशन के लिए सामान।
-मतगणना के लिए भी चिन्हित किए केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम, 24 मई शुक्रवार को मतदान केन्द्रों पर भेजा जाएगा पोलिंग पार्टियों को।
BOL PANIPAT , 23 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार सेंटरों से पोलिंग स्टेशन हेतु सामान वितरित किया जाएगा। इन सेंटरों से 24 मई को सामान देकर पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों की तरफ रवाना किया जाएगा। इन चुनावों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। इन चुनावों को सभी के सांझे प्रयासों से निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाया जाएगा।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए पोलिंग स्टेशन हेतु सामान वितरण करने के लिए चार केन्द्र बनाए गए हैं। डीसी ने कहा कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा के लिए एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार को एआरओ बनाया गया है। इस विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियों को आर्य गल्र्ज सी0से0 स्कूल पानीपत के हॉल से सामान वितरित किया जाएगा और इसी सेंटर पर सामान जमा भी किया जाएगा, पानीपत शहरी विधानसभा के लिए एडीसी पंकज एआरओ होंगे। इस विधानसभा के लिए आर्य पीजी कॉलेज के कॉन्फ्रेस हाल से सामान वितरित किया जाएगा और इसी सेंटर पर पोलिंग पार्टियों को सामान जमा करवाना होगा।
उन्होंने कहा कि इसराना विधानसभा के लिए एसडीएम ज्योति मित्तल एआरओ होंगी और इस विधानसभा के लिए आर्य पीजी कॉलेज के स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के हाल नम्बर एक से सामान वितरित किया जाएगा और इसी सेंटर पर ही मशीनों को जमा किया जाएगा। इसी तरह समालखा विधानसभा के लिए एसडीएम अमित कुमार को एआरओ लगाया गया है। इस विधानसभा के लिए आर्य पीजी कॉलेज के स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के हाल नम्बर दो से ईवीएम मशीने वितरित और जमा की जाएगी।

Comments