घर में महिला का गला दबाकर की गई लूट का आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 23 मई 2024, गोसअली मोहल्ला में घर में महिला का मुंह व गला दबाकर नगदी व जैवरात लूट करने वाले आरोपी को थाना चांदनी बाग पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सनोवर निवासी गढवास पूर्णिया बिहार हाल किरायेदार गोसअली मोहल्ला के रूप में हुई। आरोपी सनोवर महिला के पड़ोस में ही किराये का कमरा लेकर रहता है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग में सेक्टर 11-12 गोसअली मोहल्ला निवासी मंजरी खातुन पत्नी जफर अली ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 17 मई की देर रात दो युवक कुंडी खोलकर घर के अंदर घूस गए और उसका मुंह व गला दबा कर घर से 52 हजार रूपये कैश, सोने की बाली, कोका व चांदी की चेन, पायल चोरी कर ले गए। इनमे एक सनोवर नाम का युवक था। मंजरी खातुन की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर छुप कर रह रहा था। पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी सनोवर को गोसअली मोहल्ला से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह गोसअली महिला के पड़ोस में ही किराये का कमरा लेकर रहता है। आरोपी को खाने पीने व नशा करने का शौक है। आरोपी ने शौक पूरा करने के लिए लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
गहनता से पूछताछ करने व लूटी गई नगदी व सोने चांदी के जैवरात बरामद करने के लिए वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय मं पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments