Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस द्वारा पुलिस एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जब्त किए गए 720 दो पहिया व चार पहिया वाहनों को गठित कमेटी द्वारा खुली बोली के दौरान नीलाम किया गया. इसकी एवज में 37 लाख 7600 रूपए का राजस्व प्राप्त किया जाएगा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 मार्च 2023, उप-पुलिस अधीक्षक प्रदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि उप-मंडल अधिकारी वीरेंद्र ढूल की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में वाहनों की नीलामी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पुलिस द्वारा पुलिस एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जब्त किए गए 720 वाहनों को खुली बोली के दौरान नीलाम किया गया। जिसकी एवज में 37 लाख 7600 रूपए राजस्व प्राप्त किया जाएगा। उक्त वाहन पिछले कई सालों से थानों में जमा थे। वाहनों के निस्तारण के लिए नीलामी की प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई चल रही थी। सभी प्रक्रिया पूरी होने पर बुधवार को नीलामी का आयोजन किया गया। नीलामी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लेकर बढ-चढ कर बोली लगाई। वाहनों का बेस प्राइस 27 लाख 17 हजार 100 रूपए निर्धारित किया गया था, सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले के नाम नीलाम किया।

इस दौरान कमेटी के सदस्य एसडीओ मकेनिकल डिविजन पीडब्यूडी धर्मेद्र सिंह कुंडू, हरियाणा रोजवेज वर्कशाप मैनेजर रमेश देशवाल व नाजर विजेंद्र कुमार उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2021 से 2023 के दौरान 1966 वाहनों की नीलामी करवा कर करोड़ो रूपए का राजस्व प्राप्त करवाया जा चुका है। वही इस दौरान 1567 वाहनों को सुपरदारी पर भी छोड़ा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जिला पुलिस द्वारा जब्त किये वाहनों के निस्तारण के लिए उप-पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हुआ है। वर्ष 2021 से 2023 के दौरान कुल 3533 वाहनों का निस्तारण किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि पुलिस द्वारा पुलिस एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जब्त किए वाहनों का समय पर निस्तारण करने से थाना/ चौकी का रिकार्ड व साफ सफाई दुरुस्त रहती है। इसके साथ ही राजस्व भी प्राप्त होता है।

Comments