Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


तीन दिवसीय श्री राम कथा सत्संग हुआ आरंभ.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at June 1, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली रोड, नेता जी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मंदिर के 55 वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय श्री राम कथा सत्संग का आरंभ हुआ। जिसमें प्रवचन करते हुए स्वामी दयानन्द सरस्वती जी ने राम नाम की महिमा का वर्णन किया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत में  स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज (मुरथल), स्वामी अरूण दास जी महाराज (हरिद्वार), ब्रह्मर्षि श्री नाथ जी महाराज ने ध्वजारोहण किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। संत महापुरूषों का स्वागत मंदिर पदाधिकारियों द्वारा फूलमालाओं द्वारा किया गया। स्वामी अरूणदास जी महाराज ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि आज सनातन धर्म में इस बात की बहुत आवश्यकता है कि हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। आज के समय में माताएं अपना पीछा छुड़ाने के लिए बच्चे के हाथ में मोबाईल दे देते हैं जिसके कारण सही संस्कार न मिलने से आगे जीवन में बहुत समस्याएं आती हैं।  स्वामी श्री दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने राम नाम महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल नाम स्मरण से ही सार्थक जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि माँ के गर्भ से निकलकर हम माया के गर्भ में प्रवेश करते हैं और माया रूपी अंधकार में भटकते रहते हैं। सत्य के इस भंवर में हम भौतिक और शारीरिक सुखों के पीछे भागते रहते हैं। थोड़े से धन के लालच में पाप करते हैं। हमें इस पाप की अंधियारी नगरी से सत्य के सूरज की ओर ले जाने वाला केवल एक ही मार्गदर्शक होता है और वह है राम नाम स्मरण। इससे पूर्व छोटे बच्चों के समूह अन्तर्नाद बैण्ड ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दे कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक वेद बांगा ने ‘दे दे थोड़ा प्यार सद्गुरू क्या तेरा घट जाएगा’ गाकर वातावरण को भावनामय कर दिया। मंच संचालन कैलाश नारंग ने किया। इस अवसर पर प्रधान किशन लखीना, कृष्ण गोपाल सेठी, गुलशन लखीना, कीर्ति सेठी, पुन्नू राम बांगा, राजेन्द्र टुटेजा, राजेश लखीना, दिनेश ढींगड़ा, अनिल रेवड़ी, गुलशन खुराना, पंकज नारंग, अशोक रेवड़ी, शैंकी सेठी, रिशभ सेठी,  योगेश बांगा, विजय नारंग, रामनारायण तनेजा, तिलक राज सेठी, एवं महिला संकीर्तन मण्डल के सदस्य उपस्थित थे

Comments