पोल्ट्री फार्म में चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार।
– वारदात में प्रयुक्त बाइक, चोरीशुदा सबमर्सिबल की 1 मोटर व 4 हजार रुपये बरामद
BOL PANIPAT : 03 जून 2024 , थाना मतलौडा की थर्मल चौकी पुलिस ने आसन कला में नौहरा मोड़ पर स्थित पोल्ट्री फार्म में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को रविवार देर शाम आसन कला में रिफाइनरी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमन, सन्नी, गुरप्रीत व नवजोत निवासी सिठाना के रूप में हुई।
थर्मल चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप ने बताया कि पूछताछ से खुलासा हुआ गिरोह का मास्टर माइंड आरोपी सन्नी है। सन्नी पहले उक्त पोल्ट्री फार्म में काम करता था इसलिए उसको स्टोर में रखे सामान के बारे में जानकारी थी। आरोपी सन्नी ने करीब 1 महीना पहले पोल्ट्री फार्म पर काम करना बंद कर दिया था। आरोपी सन्नी ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में अपने उक्त तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रच चोरी की पोल्ट्री फार्म ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरी की टुल्लु पंप की 2 मोटर राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 4 हजार रूपये में बेच दी।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक, चोरीशुदा सबमर्सिबल की 1 मोटर व 4 हजार रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद सोमवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी अमन, गुरप्रीत व नवजोत को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी सन्नी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी सन्नी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक अन्य बाइक बरामद करने का प्रयास करेंगी।
थाना मतलौडा में तरूण पुत्र अशोक निवासी आसन कला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपने दोस्त प्रवीन व ललित के साथ मिलकर गांव आसन कला में गउशाला नौहरा मोड़ पर पोल्ट्री फार्म खोल रखा है। 1 जून की सुबह वह फार्म हाउस पर पहुंचा तो मेन गेट पर अंडे बिखरे पड़े थे। उसने अपने दोनों पार्टनर को फोन कर मौके पर बुलाया। फार्म हाउस के अंदर जाकर गोदाम में रखे सामान को चेक किया तो सबमर्सिबल की 1 मोटर, 2 टुल्लु पंप की मोटर नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय शटर को तोड़कर उक्त सामान चोरी कर ले गए। तरूण की शिकायत पर थाना मतलौडा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments