Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत पानीपत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को साइबर अपराधों की जानकारी देकर जागरूक किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 जून 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा बुधवार को साइबर राहगीरी कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को साइबर अपराध व साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारें में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।

जिला में साइबर क्राइम जागरूक्ता अभियान के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम ने बताया कि तकनीक के इस युग में जितनी तेजी से डिजिटल लेन देन को बढ़ावा मिला है उतनी ही तेजी से ठगी के नए-नए तरिके सामने आ रहे हैं। आज के समय में साइबर अपराध चरम पर है। खुद को ठगों से बचाने के लिए सबसे जरूरी जागरूकता व सतर्कता है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को ना खोले और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करे। साइबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग।

-इंटरनेट व सोशल वेबसाइट के प्रयोग में बरते सावधानी

उन्होंने बताया कि अक्सर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं, जिन पर अनजान लिंक मौजूद होते हैं। ऐसे मे हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज मे मौजूद अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। कभी भी किसी भी वेबसाइट को विजिट करते समय सबसे पहले एचटीटीपीएस पर ध्यान देना चाहिए। अगर वेबसाइट के लिंक में एचटीटीपीएस के बजाय एचटीटीपी हैं तो हमें ऐसे वेबसाइट पर नहीं जाना चाहिए और अनजान वेबसाइट पर हमें भूलकर भी लॉगिन नहीं करना चाहिए। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का बेहतर उपाय है। अपने संगे संबंधि व साथियों को भी जानकारी देकर जागरूक करें।

साइबर फ्रॉड होने पर यहा करे शिकायत

इन तमाम सावधानियों के बावजूद अगर आप साइबर अपराध के शिकार हो जाते हैं तो तुरंत साइबर क्राइम टोल फ्री क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 डायल कर शिकायत करें या भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से जिसका URL- https://cybercrime.gov.in है पर शिकायत करें। नजदीकी थाने में साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं। वारदात घटीत होते ही तत्काल शिकायत करने पर ठगी की गई धनराशि वापस हो सकती है।

जिला पुलिस की साइबर विशेषज्ञ की टीमों द्वारा निम्न स्थानों पर जागरूक किया

पुराना बस स्टैंड के बाहर, रामलाल चौक, सेक्टर 13/17, मित्तल मैगा मॉल, नूरवाला चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, भावना चौक, सेक्टर 6, काबड़ी फाटक, सेक्टर 29औद्योगिक क्षेत्र में, रिफाइनरी टाउनशिप में, टोल टेक्स के पास, सनौली में बस स्टैंड पर, समालखा मार्केट में, बापौली में बस स्टैंड पर, इसराना में मांडी मोड़ पर व मतलौडा में बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया।

Comments