Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


34 पेटी अवैध देसी शराब बरामद आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जून 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नैन गांव में प्लाट से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। मौके से 34 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान रवि निवासी नैन के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगाने व तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सोमवार को देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर नैन गांव में कुए के पास प्लाट में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान रवि पुत्र राजेंद्र निवासी नैन के रूप में हुई। मौके से बरामद अवैध शराब की गिनती करने पर 26 पेटी देशी शराब पाई गई।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने मतलौडा निवासी सुरेश व अटावला निवासी सुमित के साथ साझे में नैन, अलुपुर, भंडारी व भाउपुर गांव में शराब के ठेके लिए हुए थे। 11 जून को शराब ठेकों का परमिट समाप्त होने पर अलुपुर गांव के ठेके पर काफी शराब बच गई थी। उसने उक्त शराब जमा न करवाकर गांव नैन में स्थित अपने प्लाट में छुपा कर रख ली थी। आरोपी रवि प्लाट में शराब को अवैध रूप से बेच रहा था।
पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मतलौडा में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी रवि को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments