Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


रोहतक गोहाना बाईपास पर सिवाह के नजदीक सूटकेस में मिला करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 मार्च 2023, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रोहतक गोहाना बाईपास पर सिवाह के नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज के उपर किनारे पर लगी ग्रील के साथ सूटकेस में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने बारे थाना में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा मौके से सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। सूटकेस में मिले महिला के शव के दोनों हाथ पैर बंधे हुए थे व मुह पर टेप लगी हुई थी। पुलिस टीम ने शव को वहा से उठवाकर पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया दिया। जहा से देर साय पोस्टमार्टम के लिए शव को खानपुर पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को पीजीआई खानपुर में शव ले जाया जाएगा। शव की पहचान नही हो पाई।

पुलिस टीम ने अजमेर निवासी मेरठ रोड़ करनाल की शिकायत कर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर शव की पहचान के प्रयास शुरू करने के साथ ही आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है। महिला की उम्र करीब 45/50 वर्ष के बीच लग रही है। सिर के बाल सफेद है।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर जिसमें सीआईए-वन, सीआईए-टू, सीआईए थ्री व थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम को शामिल कर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान व पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त टीमें विभिन्न पहलूओं पर गहनता से जांच करने में जुट गई है।

इस संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो पुलिस को निम्न फोन नंबर पर सूचना दे:-

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश:  7056000152

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल:  7056000111

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र :  7056000112

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित: 7056000402

Comments