Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार का बड़ा योगदान: परिवहन एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 21, 2024 Tags: , , , ,

-मंत्री ने किया 4 नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन।

-मंत्री ने की संस्था को अपने निजी कोष से 5 लाख रूपए देने की घोषणा।

-स्कूल के विद्यार्थियों के लिए साउंड सिस्टम व अन्य के लिए 1 लाख रूपए देने की घोषणा

BOL PANIPAT , 21 जून। हरियाणा के परिवहन एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंडरा में आयोजित कार्यक्रम में 4 नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा नहीं है। हर व्यक्ति को समाज सेवा में रूचि लेकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। ग्रामीणों व कमेटी द्वारा मंत्री का गांव पर पहुंचने पर बुके व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
उन्होंने सामाजिक संस्था पानीपत स्टैलर राउंड टेबल 367 का इस कार्य के लिए आभार प्रकट किया। इस कार्य मेंं योगदान देने वाली संस्था को अपने निजी कोष से 5 लाख रूपए देने की घोषणा की व साथ ही साथ स्कूल के विद्यार्थियों के लिए साउंड सिस्टम व अन्य सामान के लिए अपने निजी कोष से 1 लाख रूपए देने की घोषणा की।

मंत्री ने कहा कि ओलपिंक विजेता नीरज चौपड़ा का यह गांव उनकी उपलब्धि के कारण विश्व पटल पर अपनी अमिट पहचान चुका है। बच्चों को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने हाल ही में नीरज चौपड़ा द्वारा एक प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रर्दशन करने पर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
  उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार का बड़ा योगदान रहा है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की लगातार बढ़ती संख्या इस बात की तरफ संकेत करती है कि अब शिक्षा पद्धति में काफी सुधार हुआ है व बच्चों का रूझान एक बार फिर सरकारी स्कूलों की तरफ हुआ है। इस मौके पर जीएम रोडवेज कुलदीप जांगडा, आरटीओ नीरज बंसल, तहसीलदार अनिल, स्कूल प्राचार्य सुरेश देसवाल, बीआरसी रणधीर, सरला गु्रप के चेयरमैन अमन अग्रवाल, सरपंच सोनिया के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments