Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


आधार से मतदाता पहचान पत्र लिंक करने का कार्य युद्ध स्तर पर:उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 2, 2023 Tags: , , ,

जिले में 5 लाख 18 हजार 307 मतदाताओं के आधार से मतदाता पहचान पत्र को लिंक करने का कार्य पूर्ण
867 बीएलओ गांव -गांव जाकर कर रहे मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य

BOL PANIPAT : 2 फरवरी। आधार से मतदाता पहचान पत्र लिंक करने को लेकर जिले में तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव,घर -घर जाकर बूथ लेवल आफिसर लोगों को खास तौर पर नये मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। सरकार का इरादा है की 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस प्रक्रिया को पूरी किया जा सके। इस अभियान की सफलता को लेकर जिले में कुल 867 बूथों पर एक बीएलओ को नियुक्त किया गया है जो आधार से मतदाता पहचान पत्र लिंक करने ,नये वोट बनवाने , मतों की जांच करने का कार्य कर रहे हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि आधार से मतदाता पहचान पत्र लिंक करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8 लाख 93 हजार 281 मतदाताओं में से 5 लाख 18 हजार 307 मतदाताओं के आधार से मतदाता पहचान पत्र को लिंक करने का कार्य पूर्ण हो चुका है। 3 लाख 74 हजार 974 मतदाताओं के आधार को पहचान पत्र के साथ लिंक करने का कार्य 28 फरवरी तक होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 59 हजार 16 मतदाताओं में से 1 लाख 39 हजार मतदाताओं का आधार से मतदाता पहचान पत्र लिंक किया जा चुका है व 1 लाख 19 हजार 801 का लिक किया जाना शेष है।
उपायुक्त ने बताया कि पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 24 हजार 993 मतदाओं में से 1 लाख 54 हजार 22 मतदाताओं का आधार पहचान पत्र से लिंक करने का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 1 लाख 19 हजार 571 का शेष है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मतदाता पहचान-पत्र को आधार से लिंक जरूर करवा लें। इसराना विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 85 हजार 19 मतदाताओं में से 1 लाख 46 हजार 153 मतदाताओं का आधार से मतदाता पहचान पत्र लिंक किया जा चुका है व 3 लाख 88 हजार 66 मतदाताओं का आधार से मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने का कार्य शेष है।
उपायुक्त ने बताया कि समालखा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 24 हजार 253 मतदाताओं में से 1 लाख 27 हजार मतदाताओं का आधार पहचान पत्र से लिंक का कार्य पूर्ण हो चुका है व 96 हजार 736 का शेष है इस पर तीव्रता से कार्य किया जा रहा है।
नायब तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाताओं का आधार पहचान पत्र से लिंक करने से एक व्यक्ति एक ही बार अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवा सकेगा। इससे डुप्लीकेसी रूकेगी व फर्जी वोटरआईडी बनवाने पर लगाम लगेगी। फर्जी वोटिंग को रोका जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि आधार बहुत जरूरी दस्तावेज है। किसी भी ऐसे कार्य के लिए जहां पहचान पत्र लगाया जाता है लोग आधार को ही प्रमुख रूप से लगाते हैं। उन्होंने बताया कि आधार से वोटर कार्ड लिंक कराने के बाद अलग-अलग पते से वोटर कार्ड धारक एक व्यक्ति सिर्फ एक ही जगह वोट डाल पाएगा और इससे डबल वोटिंग पर रोक लगेगी। फर्जी वोटिंग पर भी रोक लगाई जा सकेगी। इससे वोटर पहचान पत्र की भी आधार की तरह ही पहचान के दस्तावेज के रूप में स्वीकार्यता बढ़ जाएगी।
उन्होंने बताया कि बूथ लेवल आफिसर इसके लिए कार्य कर रहें हैं। इसकी जांच के लिए 76 सुपरवाईजर नियुक्त किये हैं जो लगातार अपना कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदाताओं का आधार से मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने का कार्य 50 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है व आने वाले कुछ दिनों में इसे पूर्ण होने की संभावना है।

Comments