Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित नाबालिग गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जून 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चोरी की बाइक सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया वह गलत संगत में पड़कर नशा करने का आदी हो गया। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि नाबालिग आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी को जूवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेजा गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम को रविवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर गांव सौदापुर की और से शहर की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने देशवाल चौक पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक गांव सौदापुर की और से बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिया। टीम ने पास आने पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर वह बहाने बाजी करने लगा। पूछताछ में नाबालिग ने उक्त बाइक 18 जून को सौदापुर गांव से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में सोनू पुत्र दलेर निवासी वैसर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments