Saturday, June 27, 2026
Newspaper and Magzine


नशा एक सामाजिक बुराई है. इससे लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा: उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 25, 2024 Tags: , , , , ,

-नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा अभियान के तहत थाना प्रबंधकों ने गांव के सरपचों व वार्ड के मौजिज व्यक्तियों के साथ थाना में बैठक कर सभी से सहयोग की अपील की

BOL PANIPAT : 25 जून 2024, समाज को नशा मुक्त करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को जिला के सभी थाना प्रभारियों ने गांव के सरपंचों व वार्ड के मौजिज व्यक्तियों के साथ थाना परिसर में बैठक कर नशे के दुष्परिणामों की जानकरी देकर पानीपत जिला को नशा मुक्त करने में सहयोग की अपील की।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संदीप कुमार ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते हैं। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा नशे को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। इस दौरान सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आपके गांव, मौहल्ला, कालोनी इत्यादी में कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचने या खरीदने का कार्य करता है तो उसकी सूचना पानीपत एंटी नारकोटिकस सेल इंचार्ज के मोबाइल नंबर 7419600124 या संबंधित थाना, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
सभी ने एकजुट होकर अभियान में पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पखवाड़ा का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी, नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता फैलाना व ड्रग्स के दुरुपयोग को खत्म करना है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने जिला में जागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए है। जिला पुलिस की टीमें प्रतिदिन विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर रही है।

Comments