Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


नियम तोड़कर चलने  वाली प्राइवेट बस संचालकों के खिलाफ होगी ठोस कार्यवाही। बसें होंगी इंपाउंड: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 26, 2024 Tags: , , , , ,

-सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बनाई रणनीति
-हाई टेस्ट व ड्राइविंग टेस्ट कराने के दिए निर्देश
-मुख्य मार्गों के अवैध काटों को किया जायेगा बंद

BOL PANIPAT , 26 जून। जिला सडक़सुरक्षा एवं स्कूल पॉलिसी को लेकर बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमें उन बिंदुओं पर कार्य करने की जरूरत है जहां किसी भी प्रकार की होने वाली क्षति से आम जन को बचाया जा सके। उपायुक्त ने वाहन चालकों के लिए हाई टेस्ट व ड्राइविंग टेस्ट के भी निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने बैठक में सुरक्षा बिंदुओं को देखते हुए शहर के मुख्य मार्गों के अवैध काटों का संज्ञान लिया व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़सुरक्षा को लेकर के उन्हें तत्काल बंद किया जाए। बैठक में उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देकर एंबुलेंस रिस्पांस टाइम डाटा बारे विस्तृत ब्यौरा प्रदान करने के लिए कहा। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने डाटा को एनालाइज करने के लिए डेटा की मांग की।
      उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं की कमी को लेकर स्कूल बसों की चेकिंग करने के निर्देश दिए व कहा की कमी पाए जाने पर बसों को इंपाउंड करें ताकि सडक़ दुर्घटनाओं पर शिकंजा कसा जा सके। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल स्कूल बसों के संचालकों का डाटा जीएम रोडवेज को उपलब्ध कराये ताकि आगामी कार्यवाही की जा सके।
    उपायुक्त ने एलएनटी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए ड्रेनेज व्यवस्था की कमियों को दूर करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर इस कार्य में देरी होती है तो उसको लेकर उन्हें ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है। ट्रैफिक पॉलिसी को लेकर उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और एलएनटी को समन्वय स्थापित कर कार्य में और दक्षता लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा, जीएम रोड़वेज कुलदीप जांगड़ा, डीडीपीओ विशाल पाराशर के अलावा कई अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments