Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 28, 2024 Tags: , , , , ,

-व्यवस्था बनाकर अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाएं।

-सुरक्षा के दृष्टिगत दमकल विभाग की व स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस की रहेगी तैनाती

BOL PANIPAT , 28 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नई अनाज मंडी में रविवार को निर्धारित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने दौरा कर प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को 6 सेक्टरों में बांटा गया है जिसमें एक सैक्टर में एक हजार से ज्यादा व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था होगी। पार्किंग के लिए मंच के दूसरी तरफ जगह निर्धारित की जाएगी।  सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए अलग से मंच स्थापित किया जाएगा।  मंच पर एलईडी की विशेष व्यवस्था होगी।
उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग की जाएगी। चार ए.सी. टावर लगाए जाएंगे। रैली में पहुंचने वालों के लिए कूलरों की विशेष व्यवस्था की जाएगी। हेलीपैड पर व मंच के साथ वीआईपी टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को शेड के आसपास सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि किसी भी तरह की घटना ना घटे इसको लेकर शेड की छत को चादर से कवर किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्य मंच पर 20 के करीब वीआईपी के बैठने की व्यवस्था होगी।  कार्यक्रम स्थल पर दमकल विभाग की गाडिय़ों व एम्बुलेंस की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में पहुंचने वालों के लिए पानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर उपायुक्त के साथ एडीसी डॉ. पंकज, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, सीएमओ जयंत आहूजा के अलावा बीडपीओ सुरेंद्र, विवेक, नितिन यादव व जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा आदि मौजूद रहे।

Comments