28 जुलाई को पानीपत शहर करेगा मैराथन आयोजित. प्रशासन करेगा सहयोग:डीसी
-विभिन्न कैटेगरी के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेण्डर और दिव्यांगों की कैटेगरी के लिए भी आयोजित होगी मैराथन दौड़.
-डीसी ने ली विभिन्न औद्योगिक, सामाजिक संगठनों की बैठक, सभी ने एकजुट होकर प्रशासन को किया आश्वस्त.
BOL PANIPAT, 15 जुलाई। आगामी 28 जुलाई को आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ के लिए शहर वासियों ने इसे कामयाब करने के लिए कमर कस ली है। सोमवार को डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में हुई बैठक मेें विभिन्न औद्योगिक और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर उपायुक्त को आश्वस्त किया कि मैराथन दौड़ में शहर के प्रत्येक नागरिक की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि इस मैराथन दौड़ में 5, 10, 21 व 42 किलो मीटर की प्रतिस्पर्धा होगी। 42 किलो मीटर के लिए यदि 500 से ऊपर प्रतिभागी भाग लेते हैं तो ही यह कैटेगरी रखी जाएगी। इसके लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार सांय शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मैराथन दौड़ में दिव्यांगों, वरिष्ठï नागरिकों और ट्रांसजैण्डरों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कैटेगरी बनाने का विचार किया जा रहा है। यही नहीं बच्चों के लिए भी कैटेगरी बनाई जाने की सम्भावना तलाशी जा रही है। बुधवार तक इसका पूरा रोड मैप और रूट प्लान आम नागरिकों को सांझा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 5 किलो मीटर में ओपन कैटेगरी बनाई जाएगी, जिसके लिए कोई चार्ज नही होगी। इसके साथ-साथ 10, 21 और 42 किलो मीटर मैराथन की दौड़ में बड़े ईनाम रखे गए हैं जिनमें प्रोफेशनल के लिए 100 रूपये एन्ट्री फीस रखी गयी है।
उपायुक्त ने बताया कि इस मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा किया जाएगा। स्थान व समय निर्धारित किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गो को जहां जहां से मैराथन गुजरेगीं उन रास्तों को सजाया जाएगा। पानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। ट्रैफिक पर विशेष जोर रहेगा। धावकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। धावकों के लिए एनर्जी ड्रींक और टावल की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में एडीसी पंकज यादव, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार, हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद धमीजा, राजीव अग्रवाल, संदीप जिंदल, दीपक सलुजा, इरफान अली, धनंजय सिंगला, राजीव अग्रवाल, राजेश गोयल, श्री भगवान अग्रवाल शम्भू लखिना, शक्ति भारद्वाज, प्रदीप प्रेय और भिन्न भिन्न संस्थायो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments