Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में टैगोर सदन रहा अव्वल.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 15, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल  परिसर में दिनांक 15 जुलाई 2024 को बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता में सभी सदनों से कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों को विषय बताए गए जिनके माध्यम से बच्चों ने व्यर्थ पदार्थों से सुंदर एवं आकर्षक वस्तुएँ निर्मित की। बच्चों ने नित्य रोजमर्रा  के जीवन में प्रयोग होने वाली बेकार वस्तुओं को उपयोग में लाकर प्रयोग युक्त वस्तुएँ निर्मित की। जैसे कपड़े के थैले, गुलदस्ते, पेन होल्डर, टोकरी, टेबल लैंप, चाय और कॉफी मग का प्रयोग कर मोमबत्तियाँ बनाई। निर्णायक मंडल की भूमिका उषा मजूमदार एवं दलीप कुमार ने अदा की। गहराई से मूल्यांकन करने पर टैगोर सदन अव्वल रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र वितरित पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अद्भुत प्रतिभा के धनी होते हैं। जरूरत है समयानुसार उनका मार्गदर्शन करने का। सभी बच्चों ने आज अपनी अनोखी प्रतिभा का परिचय दिया। सभी बच्चे बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजरी हेड मौजूद रहे।

Comments