पाइट में एफडीपी, डीआरडीओ के निदेशक ने किया प्रेरित
-नई तकनीक को सीखकर आगे बढ़े. समय के साथ खुद को बदलें : डॉ.रवींद्र सिंह
BOL PANIPAT : समालखा – डीआरडीओ नई दिल्ली के निदेशक डॉ.रवींद्र सिंह ने कहा कि हमें नई तकनीक को हमेशा सीखते रहना होगा। समय के साथ खुद में बदलाव करना होगा। अगर नई तकनीक के साथ कदमताल नहीं करेंगे तो पिछड़ जाएंगे। आर्टिफिशल इंटेलीजेंस यानी एआइ ने कंप्यूटर जगत में क्रांति ला दी है। भारत के पास आगे निकलने का अवसर है। डॉ.रवींद्र सिंह यहां पाइट कॉलेज में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
डॉ.रवींद्र सिंह ने कहा कि आज के समय एमर्जिंग टेक्नॉलोजी की सबसे ज्यादा डिमांड है। बच्चों के साथ शिक्षकों को भी आगे रहना होगा। आइटी के क्षेत्र में भारत का दुनिया में नाम है। उसकी वजह है कि भारतीय आइटी क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। डीआरडीओ में आइटी के माध्यम से काफी काम आसान हो गए हैं। हम दुनिया को भी राह दिखा सकते हैं। एशिया पैसिफिक ब्राडकास्टिंग यूनियन के वाइस प्रेजिडेंट एवं आइइटीई के प्रेसीडेंट सुनील ने साइबर सिक्योरिटी और एआइ पर अपने विचार रखे। एफडीपी की स्पॉन्सर कंपनी इनोव इंटलेक्ट्स की संस्थापक पूजा कुमारी ने रचनात्मकता पर जोर दिया। कन्वीनर डॉ.बीके वर्मा ने बताया कि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और आर्टिफिशल इंटेलीजेंस एवं डाटा साइंस विभाग की ओर से पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम किया जा रहा है। मॉडर्न डाटा साइंस, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी स्ट्रैटजी इसके विषय हैं। इस अवसर पर चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, निदेशक डॉ.जेएस सैनी, एप्लाइड साइंस विभाग की अध्यक्ष डॉ.विनय खत्री, टेक्सटाइल विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसके धमीजा भी मौजूद रहे।

Comments