ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 23 लाख 60 हजार रूपये की ठगी करने मामले में गिरोह के मुख्य सरगना को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया.
-आरोपियों ने युवक को आस्ट्रेलिया की बजाय दुबई भेज दिया
BOL PANIPAT : 24 जुलाई 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना मतलौडा पुलिस ने युवक से आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 23 लाख 60 हजार रूपये की ठगी करने मामले में गिरोह के मुख्य सरगना को मंगलवार को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिक्रमदीप निवासी स्वराज नगर मोहाली पंजाब के रूप में हुई।
थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद अपने फरार साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने, फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने व धोखाधड़ी कर हड़पी गई नगदी बरामद करने के लिए पुलिस ने बुधवार को आरोपी बिक्रमदीप को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि सीएम विंडों के माध्यम से गत मार्च माह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त हुई शिकायत में गांव मतलौडा निवासी दीपक पुत्र मदनलाल ने शिकायत में बताया था कि जनवरी 2023 में उसे वैसर गांव निवासी जानकार दिलबाग मिला। जिसने बताया कि उसका बेटा आमिन ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है। उसके जानकार पंजाब के कपूरथला के अकबरपुर गांव निवासी बिक्रमदीप ने आमिन को आस्ट्रेलिया भेजा है। उसने कहा कि बिक्रमदीप विदेश भेजकर नौकरी भी दिलवाता है। उसने दिलबाग की बातों पर विश्वास कर लिया।
दिलबाग ने जनवरी 2023 में उसको बिक्रमदीप से मिलवाया। जिसने आस्ट्रेलिया भेजने और वहा नौकरी दिलवाने के 23 लाख रूपये मांगे। फाइनल होने पर 1 फरवरी को दिलबाग के कहे अनुसार उसने 1.50लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। साथ ही सभी दस्तावेज भी दे दिए।
16 मार्च को 50 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर करवा लिए और दिलबाग का लड़का इरफान दुकान पर आकर 1 लाख रुपए उससे कैश ले गया। उससे अलग-अलग तारिख में ऑनलाइन व कैश 20 लाख 60 हजार रुपये ले लिए और उसे ऑस्ट्रेलिया की बजाय दुबई भेज दिया। कहा कि दुबई से ऑस्ट्रेलिया जाने का प्रोसिजर शुरू होगा।
दुबई में दिलबाग का लड़का आमिन और बिक्रमदीप मिला। तीनों गोल्डन सैंड होटल में मिले और वहीं रुके। 3 अगस्त 2023 को उसके पास 3500 यूएस डॉलर (करीब 3 लाख रुपए) थे, जो आमिन और बिक्रमदीप ने मारपीट कर उससे छीन लिए। और कहा कि अब तुझे यहां जेल में डलवा देंगे।
वह बड़ी मुश्किल से किसी तरह उनके शिकंजे से निकला और अपने जानकारों के माध्यम से संपर्क कर दुबई से वापस भारत लौटा। यहां आने के बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई।इसके बाद मामले में कई बार पंचायतें भी हुईं, जिसमें आरोपी दिलबाग उसका लड़का इरफान व विक्रमदीप हर बार रुपए वापस लौटाने का आश्वासन देते रहें। बाद में पैसें देने से मना कर दिया और जान से मारने दी। आरोपियों आरोपियों ने मिलकर साजिश रचकर उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 23 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना मतलौडा में दीपक की शिकायत पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments