आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एन.सी.सी यूनिट द्वारा कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT -वीरवार 25 जुलाई 2024, कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को याद किया गया. इस अवसर पर आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉक्टर शिव नारायण का कार्यक्रम में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता ने इस देशभक्ति कार्यक्रम के होने पर सभी को बधाई दी और कारगिल के वीर शहीदों को याद किया उन्होनें कहा की भारतीय सैनिकों के जज्बे को हम सलाम करते है
और हम सभी को हमेशा शहीदों के बलिदान को याद रखना चाहिए उन्ही के वजह से हम सभी चैन की नींद सोते है. राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) भारतीय सशस्त्र बलों की युवा शाखा है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है। यह सेना , नौसेना और वायु सेना से मिलकर बना एक त्रि-सेवा संगठन है जो स्वैच्छिक आधार पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए खुला है। कैडेटों को छोटे हथियारों और ड्रिल में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है।
एन.सी.सी यूनिट द्वारा कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस सांस्कृतिक कर्यक्रम में आर्य महविद्यालय के बच्चो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया नृत्य और गीतों ने सभी के ह्रदय में देशभक्ति की भावना जागृत कर दीइस कार्यक्रम में आर्यन, ईशा,पूजा ने देशभक्ति के गीतों द्वारा सभी को सराबोर कर दियाऔर देशभक्ति समूह नृत्य में दीक्षा, प्रतिभा, बबिता,नेहा,पूजा,करीना ,पलक,प्रियंका,रितिका ,तमन्ना,विनय, सुभम,पुष्पम,आर्यन
राधेश्याम आदि ने सब का मन मोह लियाऔर वहीं लविश देशवाल के देशभक्ति के भाषण ने सभागार में उपस्थित लोगों के दिलों में जोश भर दियाइस अवसर पर अंडर ऑफिसर गुरुविंदर ,जानवी रोहित,कनिका आदि सहित तमाम एन.सी.सी कैडेट मौजुद रहे

Comments