वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन.
BOL PANIPAT : नई सब्जी मण्डी स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के प्रांगण में मासिक बैठक का आयोजन कृष्ण गोपाल सेठी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सिया राम गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी उपस्थित रहे। मंच संचालन वेद बांगा व उपेन्द्र दुआ ने किया। हनुमान चालीसा के पावन पाठ के बाद मुख्यअतिथि सिया राम गुप्ता को पगड़ी एवं शाल पहनाकर उनका स्वागत किया गया। अर्जुन देव वलेचा ने योग की महत्ता के बारे में बताया और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करवाया। कार्यक्रम में वेद छाबड़ा को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया बलजीत राय, अशोक अरोड़ा, व लीला कृष्ण भाटिया ने अपने मधु गीतों से सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिन सदस्यों को जुलाई माह में जन्मदिन आया उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरीश खुराना, राकेश गोयल, डा. रमेश चुघ, अशोक नारंग, नरेन्द्र गोयल, फतेज चन्द गुलाटी, सुभाष सोनी, संजीव भुटानी, सोमनाथ अरोड़ा, सुभाष छाबड़ा, प्रेम मुंजाल, एम एल पाहवा, ओ.पी. चुघ, पीसी चुघ ईश्वर शर्मा, सुरेश गुप्ता, इन्द्र सिंह रेवड़ी, मनोहर रेवड़ी आदि उपस्थित रहे।

Comments