Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिले को हरा भरा बनाने को लेकर प्रशासन लगायेगा 2 लाख पौधे :उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 5, 2024 Tags: , , , , ,

-एक पेड़ मां के नाम अभियान की सफलता को लेकर उपायुक्त ने ली सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक।

-अधिकारियों को पौधारोपण को लेकर दिए टारगेट

-स्कूल, कालेजो में होगा गुलमोहर पौधों का पौधारोपण।

BOL PANIPAT, 5 अगस्त। जिले को हरा भरा करने व एक पेड़ मां के नाम अभियान को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश देते हुए विभागों को पौधारोपण से संबंधित कुछ टारगेट भी दिए। जो अधिकारी उम्मीद से ज्यादा कार्य करेंगे उन्हेंं स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण को लेकर देश भर में चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान की सफलता हमारी ईमानदारी पर टिकी है। हमें लक्ष्य निर्धारित करके इस पर कार्य करने की आवश्यकता है।उपायुक्त ने बताया कि स्कूल, कालेजों में अच्छे किस्म के हरे व पीले रंग वाले पौधे लगाये जाएगें कालेजो  व सचिवालय परिसर में गुलमोर के पौधे लगाकर इस अभियान को मजबूत किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि आगामी 16 अगस्त को पौधारोपण का यह कार्य पूर्ण होगा। इसके तहत 20 विभागों में 2 लाख पौधे लगाये जाएगें। वन विभाग इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। सभी विभागों  को अपने बलबूते पर खुदाई करके पौधारोपण करना होगा व ट्री गार्ड लगाकर उसकी सुरक्षा भी करनी होगी।
उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जो पौधारोपण संबंधित टारगेट तय किये है उनमें वन विभाग 25 हजार, जिला विकास एवं पंचायत विभाग 25 हजार, सिंचाई विभाग 15 हजार, मार्केटिंग बोर्ड 5 हजार, पुलिस विभाग 7 हजार, पशु पालन व कालेज, विश्वविद्यालय  5-5 हजार, जिला शिक्षा अधिकारी 25 हजार, आईटीआई व एचएसआईडीसी 5-5 हजार, जिला उद्यौग केन्द्र व लोक निर्माण विभाग 15- 15 हजार, विद्युयत प्रसारण निगम 5 हजार, अर्बन लोकल बाडी 2 हजार, जिला संपदा अधिकारी 15 हजार, जिला मतस्य विभाग 10 हजार के अलावा विभिन्न धार्मिक संस्थान 16 हजार पौधों का पौधारोपण करेगें। उपायुक्त ने बताया कि पौधारोपण के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नदियो के किनारे, तालाब के किनारे, स्कूल, कालेज व भवनो और नेशनल हाईवे के किनारे यह पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर  एडीसी डॉ.पंकज, जिला परिषद के सीईओ गौरव, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, डीएसपी कृष्ण, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, आईटीआई प्रिंसीपल कृष्ण शर्मा, पब्ल्कि हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Comments