सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को सुविधाएं मुहैया करना: शहरी विधायक प्रमोद विज।
-दांपत्य के लिए रामबाण है अंतरजातीय विवाह योजना।
-विधायक ने 16 दम्पत्तियों को प्रोत्साहित करते हुए किये चेक वितरित
BOL PANIPAT , 5 अगस्त। शहरी विधायक प्रमोद विज ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय में अंतरजातीय विवाह योजना के तहत प्रोत्साहित करते हुए शहरी विधानसभा क्षेत्र के 16 दम्पत्तियों को चेक वितरण कर उनको दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं व बधाइयां दी। उन्होंने कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी दम्पत्तियों को जानकारी दी व इनका लाभ लेने का आह्वान किया। विधायक ने बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को वो सब सुविधाएं प्रदान करना है जिसका वह हकदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत पानीपत से की थी जिसका बड़े स्तर पर देश भर में अनुसरण किया जा रहा है।
शहरी विधायक ने कहा कि इस योजना के तहत उनके सफल जीवन को लेकर दांपत्य की सवा लाख एफडी कराई जाती है व सवा लाख उनके खाते मेे डाले जाते है। पहले यह राशि मात्र एक लाख रुपए के करीब थी जिसे सरकार ने बढ़ाकर ढाई लाख कर दिया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित कि जा रही अनेक योजनाओं को दाम्पत्य के समक्ष रखा।
शहरी विधायक ने बताया कि विधवा महिलाओं की बेटियों को सहयोग प्रदान करने को लेकर एक योजना चलाई जा रही है जिसमें वे उनकी बेटियों को 20 हजार रूपए तक की मदद करते है। यह सब उनकी पढ़ाई व स्वास्थ्य पर खर्च किया जाता है। इस अभियान को वे लगातार आगे बढ़ा रहे है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने कहा कि राज्य सरकार ने अंतरजातीय विवाह योजना की शुरुआत करके भेदभाव हटाकर एकता स्थापित करने की दिशा में जोरदार पहल की है जिसका चारों तरफ स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया है कि जो पात्र लोग है वह इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक है वे तीन साल के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के विनोद कुमार, पूर्व पार्षद अंजली शर्मा मौजूद रहे।

Comments