डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में श्रावणी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर ‘वेद सप्ताह’ का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के निर्देशानुसार डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में दिनांक – 20- 8-2024 से 24-8-2024 तक वेद सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वेद सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत अपनी संस्कृति का महत्व बताएँगे। वेद सप्ताह के अंतर्गत हवन, स्वस्तिवाचन मंत्रोच्चारण, पौधारोपण, लघुनाटिका एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिवस हवन का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों द्वारा हवन विधिपूर्वक संपन्न किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा यजमान स्वरूप हवन में विराजमान हुए। उन्होंने बच्चों को अपना शुभाशीष दिया एवं प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज आधुनिक युग में हम पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण कर रहे हैं। कहीं-ना- कहीं हम अपने संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। जिस कारण नैतिक मूल्य का पतन हो रहा है। हमें अपनी सभ्यता की ओर लौटकर संस्कारवान बना है।

Comments