कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। राधा-कृष्ण के स्वरूप ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कक्षा तीसरी के बच्चों द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया जिसके बोल थे “अचुतम केसवम, कृष्ण दामोदरम राम नारायणम” रहे। कक्षा चौथी के बच्चों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया जिसके बोल थे – “नटगर नागर गोविंदा” रहे । कक्षा पाँचवीं की डेजी द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा पाँचवीं के छात्रों द्वारा भी बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया जिसके बोल थे-“ मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है”। भजनों द्वारा सभी मंत्रमुग्ध थे।
कृष्ण जन्मोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने अपने सहकर्मियों और कर्मचारियों को बधाई दी और बच्चों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को उनके धर्म और संस्कारों का ज्ञान होता है। उन्होंने सभी बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments