संवेदनशील बूथों पर मूल भूत सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार कर शनिवार तक जमा कराए सभी सेक्टर ऑफिसर:–ज्योति मित्तल
-रिटर्निंग अधिकारी ने इसराना विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों के साथ की बैठक
-चुनाव में सेक्टर ऑफिसर एसएसटी व एफएसटी टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर करें कार्य
-चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से करने में सेक्टर ऑफिसर की अहम भूमिका
-विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक
BOL PANIPAT ,23 अगस्त, विधानसभा 2024 के चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करने को लेकर इसराना विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी ज्योति मित्तल ने शुक्रवार को कार्यालय में सेक्टर ऑफिसर की मीटिंग ली व कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि इन आम चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से करने को लेकर हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने सभी सेक्टर ऑफिसर की चुनाव को लेकर कुछ जिम्मेदारियां भी सौंपी व सभी को एसएसटी एफएसटी की टीमों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संवेदनशील बूथों की रिपोर्ट तैयार करके शनिवार को 2 बजे तक उनके कार्यालय में जमा करवाने की भी निर्देश दिए।
उन्होंने सभी सेक्टर ऑफिसर को निर्देश दिए कि वो बूथों पर मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। सभी बूथों पर
मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने को लेकर ध्यान दिया गया है लेकिन सभी सेक्टर ऑफिसर यह सुनिश्चित करें कि किसी बूथ पर पानी और बिजली का अभाव तो नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव के कार्य को अपना कार्य समझकर करे व चुनाव के इस पर्व को उत्साह पूर्वक तरीके से मनाए व ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

Comments