एम.यू.एन. (मॉडल यूनाइटेड नेशंस) सम्मेलन का समापन.
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल में 23-24 अगस्त 2024 को आयोजित एम.यू.एन. (मॉडल यूनाइटेड नेशंस) सम्मेलन का दूसरा दिन भी बेहद ज्ञानवर्धक एवं समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से आए 16 से अधिक स्कूलों के लगभग 150 प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।दूसरे दिन के सत्रों में चार समितियों के बीच हुई गहन चर्चाओं और विचार-विमर्श ने छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ प्रदान की। प्रतिभागियों ने वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त विचार प्रस्तुत किए, जिससे उनके नेतृत्व और निर्णय लेने के कौशल में वृद्धि हुई।
कार्यक्रम का संचालन राहुल मेनन की अगुवाई में हुआ, जिन्होंने यूएन पुरस्कार प्राप्तकर्ता और सम्मेलन के मुख्य सलाहकार के रूप में अपने अनुभव और मार्गदर्शन से सभी को प्रेरित किया। इस आयोजन की सफलता के पीछे गरिमा राजपाल और लविशा जिंदल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सम्मेलन की योजना और कार्यान्वयन में अपनी निपुणता का परिचय दिया। सम्मेलन के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने कार्यक्रम की समापन समारोह की अध्यक्षता की और छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही, संयोजक सुशील मिश्रा और हिमांशी ने आयोजन के सफल संचालन में अपने प्रयासों का योगदान दिया।
इस सम्मेलन की सफलता ने स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इसी प्रकार गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments