पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा, वाइस चेयरमैन युवराज जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर टैगोर सदन के छात्र छात्राओं ने जल, वायु,बिजली संरक्षण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर भाषण, गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी और प्रकृति के प्रति प्रेम तथा जिम्मेदारियों को उजागर किया। अंत में प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पृथ्वी हमारी धरोहर है और इसको सुरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य बनता है। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता का पालन करने, बिजली, पानी आदि बचाने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को पेड़-पौधे लगाकर अपने परिवेश को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का संदेश दिया। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। अंत में सभी ने अपनी धरती मां के संरक्षण के लिए मिलकर संकल्प भी लिया।

Comments