मतदान के मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा छूट का प्रावधान करें व्यवसायी ।
BOL PANIPAT , 28 अगस्त। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र दहिया ने बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में सभी ढाबा एवं होटल एसोसिएशन, पेट्रोल पंप संगठन और विभिन्न सिनेमा घर के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा मतदान के प्रति लोगों को छूट प्रदान करें और इस महायज्ञ में अपनी आहुति जरूर डालें।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र दहिया ने बताया कि फन सिनेमा मेगा मॉल, पी0वी0आर0 मॉल में युवा मतदाताओं को जो फिल्म दिखाई जाएगी उस समय छूट का प्रावधान किया जाए। उन्होंने बताया कि गोल्ड होटल, ग्रेंड प्लाजा, महाराजा होटल, नारंग ढाबा इत्यादि के प्रबधंकों ने भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मतदान के दिन मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को जलपान व खानपान इत्यादि पर छूट प्रदान की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर पंकज यादव ने बताया कि मजबूत राष्ट्र और लोकतंत्र की दिशा में मतदान का सबसे महत्वपूर्ण रोल है। हम सभी को निर्णय लेना ही होगा कि स्वयं भी मतदान करेंगे और लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कदम उठाएंगे, ताकि मजबूत राष्ट्र का गठन किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐेसे व्यक्ति जो मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं वे जिला प्रशासन की तरफ से बधाई के पात्र हैं।

Comments