आई.बी.(एल)पब्लिक स्कूल में फ्री मेडिकल कैंप तथा फ्री आई. कैम्प का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में हरियाणा सरकार ESI, FCI, IOCL CWS आयुष्मान भारत के TPA के पैनल उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल द्वारा फ्री मेडिकल कैंप तथा फ्री आई. कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रसेन अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ निशांत, मार्केटिंग मैनेजर विकास तथा स्टाफ नर्स सुमन डागी आए और दृष्टि मितिज्ञ डॉ. आशीष सहगल तथा उनके स्टाफ कुणाल तथा सपना थे। कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग , उपप्रधानाचार्य मीना तनेजा , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा द्वारा डॉ निशांत , विकास तथा दृष्टि मितिज्ञ डॉ. आशीष सहगल को पौधा भेंट कर किया गया। इस कैंप में लगभग 200 लोगों का चैकअप किया जिसमें स्कूल के अध्यापक वर्ग, सहकर्मी स्टाफ तथा बच्चे शामिल हुए।
स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी ने कहा कि हम स्टाफ तथा बच्चों के स्वास्थ्य हेतु सजग हैं तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु आगे भी इस तरह के आयोजन स्कूल में करवाए जाएंगे। अंत में प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल की आई हुई टीम और दृष्टि मितिज्ञ डॉ. आशीष का धन्यवाद किया।

Comments