अवैध रूप से शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार. 20 बोतल देसी शराब व 14 बोतल बीयर बरामद.
BOL PANIPAT : 30 अगस्त 2024, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने विकास नगर में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 20 बोतल अवैध देसी शराब व 14 बोतल बीयर बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुशील उर्फ सोनू निवासी बिजावा के रूप में हुई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान विकास नगर में मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की गली नंबर 27 में जोहड़ के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानकर मौके पर पहुंची और टीम में शामिल सिपाही संदीप को सिविल पाश्चात में 100 रूपये का नोट देकर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। सिपाही संदीप की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को काबु कर मौके से 9 बोतल, 15 अध्धे, 16 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा व 14 बोतल बीयर व 1960 रूपये कैश बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुशील उर्फ सोनू पुत्र बलवान निवासी बिजावा के रूप में बताई।
सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments