Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


आंगन में सो रहे परिवार पर ईटों से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 31, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 अगस्त 2024, थाना समालखा पुलिस ने गांव नारायणा में घर के आंगन में सो रहे परिवार पर ईटों से हमला करने वाले आरोपी को शुक्रवार देर शाम गांव नारायणा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी नारायणा के रूप में हुई।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घर में घुसकर ईट से हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि थाना समालखा में चूहड सिह पुत्र देवी सिंह निवासी नारायणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वह और उसके तीन भाई गांव में एक जगह पर घर बनाकर रह रहे है। 20 जुलाई की रात वह उसके तीनों भाई और हम सभी के बच्चे घर के आगंन में सो रहे थे। देर रात करीब 11:30 बजे गांव निवासी प्रदीप उर्फ रंगा पड़ोस की छत से कुदकर हमारे आंगन में घुस आया और दीवार पर रखी ईटें उठाकर हम सभी के उपर बरसा हमला कर दिया। चारपाई पर सो रहे मोहित के मांथे पर ईट लगी। हम सभी भाईयों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भागने में कामयाब हो गया। ईट लगने से मोहित बेहोश हो गया। हम सभी मोहित को उपचार के लिए समालखा स्थित सरकारी हस्पताल ले गए बाद में पानीपत सिविल अस्पताल और इसके बाद पीजीआई रोहतक ले गए। चूहड सिंह की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments