-शराब तस्करी समेत ठेकों के पास रेहड़ी व दुकानों में शराब पिलाने व सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त.
-विधानसभा चुनाव को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट
BOL PANIPAT : 11 सितम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव को भय रहित व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी समेत सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर शराब पीने, ठेकों के पास रेहड़ी पर व दुकानों में शराब पिलाने वालों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्जो ने मंगलवार को अपने अपने थाना चौकी क्षेत्र अधिकार में सघंन जांच करते हुए शराब ठेकों के पास से रेहड़ी हटवाई। साथ ही दौबारा उक्त स्थान पर रेहड़ी न लगाने की सख्त हिदायत दी। इसी के साथ ठेकेदारों व ठेके पर काम करने वाले कारिंदों को भी विशेष रूप से हिदायत दी की शराब ठेके के आगे बैठकर कोई व्यक्ति शराब न पीए और नही कोई रेहड़ी लगे। दौबारा ऐसा करने पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-तीन युवकों को अवैघ शराब सहित गिरफ्तार किया
पुलिस टीम ने इसी के तहत जांच के दौरान पसीना रोड व भोडवाल माजरी कट से एक एक युवक को अवैध शराब सहित काबू किया। इसके अतिरिक्त उझा रोड पर करियाणा की दुकान में अवैध शराब बेच रहे एक युवक को गिरफतार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार खुले में शराब पीने व हुड़दंग बाजी करने से आमजन को परेशानियों का सामान करना पड़ता है, शहर का माहौल खराब होता है साथ ही आपराधिक वारदात होने का अंदेशा बना रहता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सभी प्रर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रभारी, क्राइम युनिट व चौकी इंचार्जो को विशेष रूप से निर्देश दिए गए है। पुलिस टीमों द्वारा गश्त कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments