Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते 4 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 5300 रूपये की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 11, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 सितम्बर 2024, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने इंद्रा कालोनी मच्छली मार्केट में जुआ खेल रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 5300 रूपये की नगदी बरामद हुई।

थाना पुराना औदयोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान इंद्रा कॉलोनी स्थित मच्छली मोर्केट में मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की मार्केट के पीछे 4 युवक बैठकर ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 4 युवकों को काबू कर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 5300 रूपये की नगदी बरामद की। गिरफतार आरोपियों ने अपनी पहचान साहब सिंह व गोलू निवासी इंद्रा कालोनी, सुमित निवासी गंगाराम कालोनी व अशोक निवासी वीवर्ज कालोनी के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने बरामद ताश के पत्ते व दाव पर लगी 5300 रूपये की नगदी कब्जा पुलिस ने लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औदयोगिक में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments