Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


राजनीति विज्ञान एमए प्रथम वर्ष की परीक्षा में छात्रा मोनिका ने सातवां एवं  निशा ने आठवां स्थान प्राप्त किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT आईबी कॉलेज के छात्र- छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में राजनीति विज्ञान एमए प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका ने सातवां एवं  निशा ने आठवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन  किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्यों ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज की परंपरा को क़ायम रखते हुए इस वर्ष भी अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है।विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जायेगा। कॉलेज प्राचार्य अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और संघर्ष का ही परिणाम है कि उन्होंने विश्वविद्यालय में उत्कर्ष प्रदर्शन दिखाया जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. किरण मदान ने कहा आपकी मेहनत, संघर्ष और निरंतर प्रयास ने आपको यह ऊंचाई हासिल करने में सहायता की हैं। यह सचमुच गर्व की बात है कि आपने इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं आपके जीवन में आगे और भी अनेक सफलताएं देखना चाहूंगी और मुझे विश्वास है कि आपकी मेहनत और संघर्ष आपको और अधिक सफलता के मार्ग पर ले जाएगा। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व प्राध्यापकों की मेहनत व कुशल मार्गदर्शन को दिया इस अवसर पर खुशबू,  राहुल,  विकास,  मोहित कुमार व पूजा रहे।

Comments