Thursday, July 30, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर सुरक्षा आज की डिजिटल दुनिया में महत्वपूर्ण विषय है : डॉ. अजय कुमार गर्ग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इंटर्नशिप सेल और डीजीसुरक्षा परहारी फाउंडेशन, गुरुग्राम  के संयुक्त तत्वावधान में  ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ विषय पर एक दिवसीय  कार्यशाला का आयोजन  किया गया जिससे  महाविद्यालय के 200 विद्यार्थी लाभान्वित हुए ।कार्यशाला का आयोजन ब्लेंडेड मोड में किया  गया।   शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग द्वारा और इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर, माधवी के द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. बी. बी. शर्मा,डीन पाईट  और रिसोर्स पर्सन्स शिवम् मित्तल, प्रेसिडेंट  डीजी सुरक्षा परहारी फाउंडेशन, गुरुग्राम , आकाश (चेयरमैन, डीजीसुरक्षा परहारी फाउंडेशन, गुरुग्राम ) और नरेश गौर (साइबर सिक्यूरिटी एनालिस्ट)को तुलसी का  पौधा भेंट करके किया गया | कार्यशाला के मुख्यातिथि डॉ. बी. बी. शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज तकनीकी युग में  साइबर जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षा समाधानों की आवश्यकता है ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा अजय कुमार गर्ग  ने कहा कि साइबर सुरक्षा आज की डिजिटल दुनिया में महत्वपूर्ण विषय है | व्यक्तिगत और संवेदनशील डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमें सतर्क रहना होगा और सुरक्षा उपायों का पालन करना होगा | कार्यशाला के प्रथम वक्ता  श्री शिवम् मित्तल ने विभिन्न साइबर सुरक्षा तकनीकों, पासवर्ड प्रबन्धन और सोशल मिडिया पर सुरक्षा-उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी | दूसरे वक्ता आकाश ने छात्रों को फिशिंग, मालवेयर और डेटा सुरक्षा के बारे में भी बताया | उन्होंने विद्यार्थियों को अपने उपकरणों को समय-समय पर अपडेट करने की सलाह दी | तीसरे वक्ता नरेश गौर  ने कहा कि तकनीक का सही इस्तेमाल हम पर निर्भर करता है और सही जानकारी न होने की वजह से ही लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे है। इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर माधवी ने वक्ताओं व श्रोताओं का धन्यवाद किया व कहा कि साइबर सुरक्षा सभी के लिए ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्यशाला का आयोजन भी डिजिटल संपत्तियों की सुरक्षा में विद्यार्थियों की भूमिका को समझाने के लिए  किया गया है।

सुश्री आँचल बत्रा ने मंच संचालन किया | डॉ. अंजलि, डॉ. ज्योति, निशा गुप्ता,  साक्षी मुंजाल,  शिखा जुनेजा,  टिंकू, पवन, शालिनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य योगदान दिया |

Comments