Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन लें मतदाता शपथ.मतदाता शपथ लेते ही मिलेगा प्रमाण पत्र.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 सितंबर। जिला स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी डॉक्टर पंकज यादव ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसके तहत सभी नागरिकों से आह्वान किया जा रहा है कि वे ऑनलाइन मतदाता शपथ लें और अपने आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ें। इस अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाना और हर नागरिक को अपने मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना है।
एडीसी ने कहा कि स्वीप अभियान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉक्टर वीरेद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता शपथ लेने के लिए नागरिक चुनाव आयोग की स्वीप वेबसाइट एचटीटीपीएस://इसीआईस्वीपडॉटएनआईसीडॉटइन/प्लेडज/ पर जा सकते हैं। इस पहल के माध्यम से  उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को भी इस अभियान से जोड़ें ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर अपने मतदान अधिकार का सदुपयोग कर सकते है।

Comments