Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में ऑनसाइट आपदा ड्रिल का अभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न.

By LALIT SHARMA , in Business , at September 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा आग एवं गैस जैसे खतरे से निपटने के लिए दिनांक 24 सितम्बर, 2024 को पानीपत नेफ्था क्रैकर में विभिन्न विभागों के द्वारा प्रोपलीन रिसाव और आग के खतरे से निपटने की तैयारियों के सही आकलन करने हेतु एक ऑनसाइट आपदा ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।  

इस ड्रिल के परिदृश्य में एक्सचेंजर आउटलेट लाइन के फ्लैंज से प्रोपलीन रिसाव को दर्शाया गया । प्रातः 10:52 बजे एनसीयू से प्रोपलीन लीक की सूचना  प्राप्त हुई। प्रोपलीन लीक की सूचना  प्राप्त होते ही फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियाँ साइट पर पहुँच गई और प्रोपलीन लीक पर काबू करने के लिए, श्वास यंत्र पहन कर वाटर स्प्रे  के माध्यम से आपातकाल नियंत्रण कार्य शुरू हुआ। थोड़ी देर बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 11:03 बजे अग्नि एंव सुरक्षा प्रभारी ने क्रैकर शिफ्ट मैनेजर से चर्चा करके आपातकालीन सायरन (L1) बजाने का आदेश दिया । 11:12 बजे प्रोपलीन लीक और तेजी से बढ़ने लगी | पास के हॉट वर्क से प्रोपलीन गैस प्रज्वलित हो गई और आसपास के क्षेत्र में विस्फोट और कई जगह आग लग गई। लीक और कई जगह आग की घटना के बाद की गंभीरता को देखते हुए श्री सुधांशु शेखर,  मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी), PNC ने एम एल डहरिया , कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी से संपर्क करके इस घटना को एल-2 आपदा घोषित कर दिया। 

प्रोपलीन लीक को रोकने के लिए, एक्सचेंजर इनलेट वाल्व बंद किया गया। आसपास के उपकरणों में लगी आग को फोम और डीसीपी से बुझाया गया । बाद में फ्लैंज गैस्केट को मैकेनिकल द्वारा बदल दिया गया | एम एल डहरिया द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन करके लगभग एक घंटे के अथक प्रयास  के बाद ठीक 12:11 बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण करके स्थिति सामान्य होने की घोषणा की गई। 

इस आपदा ड्रिल के बाद एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में आपातकालीन तैयारी योजना में और सुधार के लिए आपातकालीन समन्वयकों द्वारा दी गई रिपोर्ट की समीक्षा एम एल डहरिया तथा संबन्धित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। डहरिया ने इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए सभी की सराहना करते हुए इसमें और अधिक सुधार लाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव भी दिए।

Comments