अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से 2 आरोपी गिरफ्तार.17 बोतल अवैध शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 25 सितम्बर 2024, विधानसभा आम चुनाव को जिला में शांतिपूर्ण व भय रहित माहौल में करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रबंधक व चौंकी इंचार्जो को अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए है। पुलिस की टीमों ने मंगलवार को अलग अलग स्थान से 2 युवकों को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 17 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि मंगलवार को थाना शहर पुलिस की टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान संजय चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की जाटल रोड पूल के नीचे एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर उसके कब्जे से 6 बोतल व 14 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की। आरोपी की पहचान रहिमुद्दीन पुत्र कुर्बान निवासी अतखुरिया दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार शास्त्री कॉलोनी के रूप में हुई।
इसी प्रकार थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने चावला कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी गोलू पुत्र अखिलेश निवासी बेवदा गाजीपुर यूपी हाल किरायेदार पहलवान चौक को 7 बोतल व 2 अध्धे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।

Comments