Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. 1 हजार रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 26, 2024

BOL PANIPAT : 26 सितम्बर 2024, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने खुखराना गांव में अड्डे पर टायर पंकचर की दुकान का ताला तोड़कर नगदी चोरी करने वाले आरोपी को बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर थर्मल चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास निवासी आसन कला के रूप में हुई।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दुकान से चोरी किये 1500 रूपये में से 500 खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 1 हजार रूपये बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में विक्की पुत्र भीरा निवासी खुखराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव में अड्डे पर उसकी टायर पंकचर की दुकान है। 24 सितम्बर की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 1500 रूपये चोरी कर ले गए। एक अन्य दुकान के भी ताले टूट हुए है। थाना पुराना औद्योगिक में विक्की की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपक़ड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments