Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हलके का विकास की ऊंचाईयों ले ले जाना उनका लक्ष्य : प्रमोद कुमार विज

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 3, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 3 अक्टूबर। पानीपत शहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने कहा कि 5 अक्टूबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को अधिक से अधिक मतदान करें। भाजपा सरकार ही हरियाणा को विकास की ऊंचाईयों पर ले जा सकती है। भाजपा सरकार जन हितैषी सरकार है। जबकि दूसरी पार्टियों ने हमेशा अपने कार्यकाल में भेदभाव कर अपना व अपनों का घर भरने का काम किया है। लेकिन भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। वह गुरवार को न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने श्री कृष्णा इलेक्ट्रोनिक का भी शुभारंभ किया।
भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां ही नहीं मिलती थी, लेकिन भाजपा सरकार में बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। दूसरी पार्टियों के बहकावे  में आने से बचें। यह वोट हासिल करने के लिए  झूठे वायदे करते हैं और सत्ता में आने के बाद सब वादे भूल जाते हैं। प्रमोद विज ने कहा कि अधूरे कामों को भाजपा की तीसरी बार सरकार आने पर हलके में उनको पूरा करवाया जाएगा। हलके को विकास की बुलंदियों पर ले जाना ही उनका लक्ष्य है। लेकिन उसके लिए भाजपा सरकार का होना जरूरी है। एकजुट होकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करनी होगी। भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र में जो भी वायदे किए हैं वह सब 8 अक्टूबर को तीसरी बार भाजपा सरकार आने पर पूरे किए जाएंगे। भाजपा सरकार ने 2014 से अब तक जो भी संकल्प पत्र में वायदे किए हैं उन सबको धरातल पर उतारा है। प्रमोद विज ने उसके बाद महावीर दल मंदिर,  तहसील चौक व किशनपुरा में जनसंपर्क अभियान  चलाया। उन्होंने लोगों से कमल के बटन पर वोट करने की अपील की। लोगों ने  उनको अपना समर्थन दिया और वायदा किया कि प्रमोद विज प्रचंड मतों से जीत हासिल करेंगे।

Comments