चारों ओर भाजपामय माहौल है : कृष्ण लाल पंवार
-भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने उरलाना कलां व आदियाना गांव में चलाया जनसंपर्क, ग्रामीणों ने दिया समर्थन
BOL PANIPAT : इसराना 3 अक्टूबर। इसराना विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि चारों ओर भाजपामय माहौल है। भाजपा सरकार जनता के सपनों की सरकार होगी। भाजपा सरकार हर वर्ग की सरकार होगी। भाजपा सरकार तीसरे कार्यकाल में हरियाणा को विकास के आयामों पर लेकर जाने का काम करेगी। भाजपा ने हमेशा हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के सिद्धांत पर चलती आई है। गरीब, कमेरे, किसान के हित में भाजपा सरकार ने अनेक हितकारी निर्णय लिए हैं। जनता ने सबके साथ और सबके विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार को तीसरी बार बनाने का मन बना लिया है। कृष्ण लाल पंवार गुरवार को उरलाना कलां में जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 5 अक्टूबर को कमल के बटन पर अधिक से अधिक मतदान करें और इसराना की सीट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की झोली में डालें।
भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बिना भेदभाव की राजनीति के किए गए विकास कार्यों के कारण ही हमें जनता का प्यार मिल रहा है। जनता हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के अनेक ठोस कदम उठाए हैं। भाजपा शासन में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर अधूरे पड़े विकास कार्यों को तेजी से करवाया जाएगा। उसके बाद उन्होंने आदियाना गांव में जनसभा को संबोधित किया। लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि देश का नेतृत्व सबसे अनुभवी और लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं जिसके कारण देश को मजबूत सुरक्षा कवच मिला है। मोदी जी ने राम मंदिर का करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा किया और जम्मू-कशमीर में धारा 370 हटाई। एससी,एसटी,ओबीसी आदि जातिओं के लिए आरक्षण लागू किया। वहीं, इसी तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अनेक विकास कार्य हुए हैं। सीएम नायब सैनी ने गरीबों, मजदूरों, महिलाओं, किसानों के उत्थान के लिए विशेष तौर पर काम किये हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 5 अक्टूबर को कमल के बटन पर वोट दें ताकि हलके व प्रदेश का विकास हो सके। ग्रामीणों ने उनको समर्थन दिया औ वायदा किया कि उनकी प्रचंड मतों से जीत होगी।

Comments