Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता  का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 19, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय,पानीपत में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा करवा चौथ के अवसर पर एक मेहंदी प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया।इसमें महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉक्टर सीमा ने कहा कि मेहंदी नारी श्रृंगार का एक अभिन्न अंग है। करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है और यह भारतीय संस्कृति का प्रतीक माना जाता है।  उन्होंने यह भी बताया कि छात्राओं में सृजनात्मकता के प्रति रुचि जागृत करने के लिए हर साल यह प्रतियोगिता कराई जाती है। विद्यार्थियों ने अपनी प्राध्यापिकाओं के हाथों में मेहंदी लगाई और विद्यार्थियों ने अपनी मेहंदी लगाने की कला को विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से प्रदर्शित किया।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने  कौशल को बढ़ाना चाहिए और इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेते रहना चाहिए । उन्होंने भाग लेने वाले विद्यार्थियों की कला की प्रशंसा की और उनका उत्साह वर्धन किया और उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए महिला प्रकोष्ठ को भी बधाई दी और यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ शशि प्रभा, डॉ. किरण मदान और ईरा गर्ग ने बखूबी निभाई ।इसमें प्रथम स्थान पर तनु बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर कोमल बीएससी तृतीय वर्ष , तृतीय स्थान पर ईशिका बीसीए तृतीय वर्ष तथा सांत्वना पुरस्कार प्रिया बीए तृतीय वर्ष को मिलाl इस प्रतियोगिता में डॉ सुनीता ढांडा , डॉ मोनिका, सोनिया वर्मा,  आकांक्षा शर्मा व अंशिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

Comments