Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


“Future Source of Energy and Wireless Electricity” विषय पर डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 21, 2024 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में भौतिक विज्ञान के तत्वाधान में डेक्लामेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय “Future Source of Energy and Wireless Electricity” रहा | इसमें लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि दैनिक जीवन के सभी पहलुओं में वायरलेस पावर ट्रांसफर तकनीक का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है. ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों का ज्ञान एवं आत्मविश्वास बढ़ता है. विद्यार्थियों की विषय के प्रति रुचि पैदा होती है और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की. भौतिकी  विभागाध्यक्षा प्रो. सोनिया ने कहा कि वायरलेस तकनीक के प्रयोग से हमारा पर्यावरण कार्बन डाइऑक्साइड गैस मुक्त होगा. हमें लाभ होगा क्योंकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा .विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ पाठ्यक्रम से जुड़ी अतिरिक्त गतिविधियों में भी भाग लेना जरूरी है. प्रतियोगिता का कुशल संचालन प्रो. रीना ने किया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैंसी, द्वितीय तमन्ना और तृतीय स्थान पर ज्योति रही.

Comments