Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदेश के विकास को लेकर किसी भी तरह का नहीं करेंगे समझौता: कृष्णलाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 21, 2024 Tags: , , , ,

-जिला सचिवालय पानीपत में अधिकारिक तौर पर बतौर मंत्री पहली बार पहुंचे कृष्णलाल पंवार, जिला प्रशासन की ओर से डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बुके देकर किया स्वागत
-हरियाणा के विकास पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने ली अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, विकास कार्यो की प्रगति को लेकर दिए आवश्यक दिशानिर्देश
-11 सुत्रीय एजेंडे को लेकर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से की लंबी चर्चा, शेष बचे विकास कार्यो को भी देनी होगी गति
अधिकारी विकास कार्यो को अपने निजी कार्य समझ कर करें पूरा: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

BOL PANIPAT , 21 अक्टूबर। हरियाणा के विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा है कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर तीव्रता से अमल करना होगा। सरकार अधिकारियों के बलबूते पर चलती है। सरकार की कार्य प्रणाली का आकंलन उसके द्वारा किये गए कार्यो से होता है। अधिकारी हर कार्य में स्पष्टïता बरतें। जो समस्याएं समाधान शिविर में लोगों द्वारा दी गर्ई थी उन समस्याओं का क्या हुआ इस पर भी वे अति शीघ्र चारों विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक करेंगे।  
सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में बतौर मंत्री पहली बार पहुंचे कृष्णलाल पंवार अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक पश्चात उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मंत्री को आश्वस्त किया कि जो समस्याएं मुख्यमंत्री घोषणा, सांसद व विधानसभा अनुसार बची है उन पर कार्य होगा व उसके सार्थक परिणाम बहुत जल्द दिखाई पड़ेगे। बैठक में मुख्य रूप से 11 बिन्दूओं पर विशेष रूप से अधिकारियों के साथ मंत्री ने चर्चा की व उनकी प्रगति के बारे में जाना। उपायुक्त ने मंत्री का बुके देकर स्वागत किया।
  विकास पंचायत एवं खनन मंत्री ने अधिकारियों से इसराना व मडलौडा में बनने वाले बस स्टैंड की प्रगति जानी व उसके निर्माण में पंचायतों से बातचीत करके इस पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे साईट पर जाकर जगह का मुआयना करें व उसके पश्चात उसे अमल में लाने का सफल प्रयास करें। उन्होंने वेयर हाउस व हैफड द्वारा खरीदी जा रही जीरी की फसल पर जानकारी हासिल की व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फसल के उठान में किसी भी तरह की देरी न हो उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने अब तक मंडियों में धान की आवक का ब्यौरा भी अधिकारियों से लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जीटी रोड़ चौड़ा करने व बरसत रोड़ के पास दोनों कट खोलने पर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे शहर को साफ सुथरा देखना चाहते है। इसके लिए हम सबको एक अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना होगा व शहर को पोलिथिन मुक्त करने का संकल्प लेना होगा। इसके लिए हमें ईमानदारी से शुरूआत करनी होगी।
विकास पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने अधिकारियों से मडलौडा अनाज मंडी के चारों तरफ लाईटिंग की व्यवस्था करने व मतलौडा बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक डिवाईडर बनाने के संदर्भ में भी अधिकारियों से गंभीरतापूर्वक चर्चा की व इसे अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भालसी मेन बाईपास से गौशाला तक स्ट्रीट लाईट लगवाने के भी निर्देश दिए।
  उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी कार्यो को अपने घर के कार्य समझ कर उनका शिददतपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जो घोषणाएं मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक के दायरे में आती है उनका ब्यौरा इकठ्ïठा करके उन पर अमल करें। उपायुक्त ने कहा कि भ्रष्टïाचार पर लगाम कसना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें इस दिशा में कार्य करके अन्य के लिए भी प्रेरणा बनना है। क्षेत्र के विकास के लिए और मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिले की सडको के दोनों तरफ कई बार देखने में आया है कि लंबी लंबी झाडिय़ां उगने से रास्ता बाधित होता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनती है संबंधित विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए व इसे दुरस्त करने का प्रयास करना चाहिए।
  उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी पानी का ठहराव है वहां डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों के फैलने की आशंका बन जाती है। इस स्थिति में वहां पर तेल डलवाने व फोगिंग करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेश, निगम कमीशनर जैनन्द्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक, बिजली विभाग अधीक्षक अभियंता धर्म सिहाग, सीटीएम टीनू पोसवाल, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, सीएमओ जंयत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, डीएफओ लक्ष्मी, मतस्य अधिकारी अनुज कुमारी, डीडीए आत्माराम गौदारा आदि मौजूद रहे।

Comments