Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षा,पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने जिला सचिवालय में ली अधिकारियों की बैठक।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 22, 2024 Tags: , , , ,

-अधिकारी कार्य में किसी भी तरह की कोताही न बरते,ईमानदारी व निष्ठा से समय अवधि में कार्य को करें पूर्ण: महिपाल ढांडा

-मंत्री ने सीएम अनाउंसमेंट में सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों की प्रगति भी जानी

-मंत्री ने कहा कि वे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

-उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंत्री को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में और गति प्रदान की जाएगी

BOL PANIPAT , 22 अक्टूबर, हरियाणा के शिक्षा, पुरातत्व विभाग एंव संसदीय मामले मंत्री, महिपाल ढांडा ने मंगलवार को जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ
बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सर्वप्रथम एक-एक करके सभी विभागों के अधिकारियों का परिचय लिया व उसके बाद सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वो पानीपत को साफ सुथरा देखना चाहते हैं ।इसमें अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना होगा।

अधिकारी निर्धारित समय अवधि में अपना काम

ईमानदारी पूर्वक करें। कार्य के प्रति सचेत हो जाए । उनके कार्य को लेकर उंगली नहीं उठानी चाहिए व सभी का दायित्व बनता है की वे अपनी जिम्मेदारी से अपने कार्यों को करें। अगर उन्हें किसी तरह की समस्या है तो वो उनसे मिलकर इसका समाधान निकलवा सकते हैं लेकिन कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त व अधिकारियों ने निष्ठा व ईमानदारी से कार्य को समय अवधि में करने का आश्वासन मंत्री को दिया
मंत्री ने कहा कि उनका उत्तरदायित्व बड़ा है उसे अच्छे से निभाएं व पानीपत को अच्छा पानीपत बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि जो शिकायतें पुलिस विभाग या अन्य विभागों से आती है उनका समाधान करें। उनमें जरा सी भी देरी न करें।

मंत्री ने कहा की व्यवस्था को ठीक तरह से चलने में सहयोग करें ।जो कार्य या जो शिकायतें उनके टेबल पर पहुंचती है उसमें किसी भी समाधान में किसी तरह की कोताही ना बरते ।
मंत्री ने अधिकारियों की बैठक में 10 सूत्रीय एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की व उसके समाधान के लिए तीव्रता से कार्य करने की निर्देश दिए।
मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूछा कि जीरी की फसल की सुचारू रूप से खरीद व उठान उन्हे सुनिश्चित करना होगा। उठान में किसी भी तरह की देरी न करें। उन्होंने मंडिया की आवक भी जानी व किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।
मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पूछा कि शहर के अंदर जी.टी. रोड़ चौड़ा करने का कार्य कहा तक पहुंचा है। कार्य में और तेजी लाने के उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंत्री ने 10 सूत्रीय एजेंडा पर चर्चा करते हुए बरसत रोड़ के पास जी.टी. रोड़ के दोनो तरफ कट खोलना के कार्य की भी प्रगति संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानी।
मंत्री का पूरा जोर शहर की साफ सफाई को लेकर नजर आया। उन्होंने खास तौर पर निगम की अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने व शहर को पोलिथिन मुक्त करने को लेकर एक योजना पर तरीके से कार्य करने की निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि वह पानीपत को साफ स्वच्छ देखना चाहते हैं इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। मंत्री ने कहा कि जब टेंडर हो चुका है तो साफ सफाई दिखाई क्यों नहीं दे रही। अधिकारियों को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
मंत्री ने गांवों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-2 डेंगू मच्छर से बचाव के लिए फोगिंग करने के भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर की गई घोषणाओं की प्रगति भी जानी व घोषणाओं की समीक्षा भी की । मंत्री ने बैठक में सासंद/विधायक द्वारा जारी की गई ग्रांट के खर्च के बारे में भी बैठक में अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सैक्टर 25 व सैक्टर 29 की सड़कों की मुरम्मत को लेकर वर्तमान स्थिति क्या है इसके बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निगम की, सभी सैक्टर तथाएच.एस.वी.पी की सभी सड़कों की मुरम्मत करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंत्री को आश्वासन दिया कि जिले का विकास करने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। इस कार्य में और तीव्रता लाई जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि साफ सफाई को लेकर और प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर निगम कमिश्नर जैयन छील्लर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र, अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, एमडी शुगर मिल मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहूजा,डीएसओ धर्मेंद्र जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, पंचायती राज अधीक्षक अभियंता प्रदीप, डीएफओ विजय लक्ष्मी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments